गांधी जयंती पर संगठन की विचार गोष्ठी
जिला प्रवक्ता महादेव महतो अध्यक्षता में आयोजन
गांधी जयंती के अवसर पर आज संगठन कार्यालय में जिला प्रवक्ता महादेव महतो की अध्यक्षता में गांधी जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी और संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेम मार्डी ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने संगठन के सदस्यों को गांधी जी के मूलमंत्रों को न सिर्फ आत्मसात करने, बल्कि जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
गोष्ठी के दौरान प्रेम मार्डी ने आगामी चुनावों को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन को इस समय एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है, ताकि चुनावी रणनीति को सशक्त रूप दिया जा सके। उन्होंने संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो की विचारधारा और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे महतो की नीति और दिशा को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इसके साथ ही, उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को एक अवसर के रूप में देखा, जहां संगठन की ताकत और सिद्धांतों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है।
"संगठन की एकता और सिद्धांत ही चुनाव में सफलता की कुंजी हैं। हमें मिलकर इसे सिद्ध करना होगा।"
इस विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और चुनावों में सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
© www.jbkss.in 2 Oct. | Contact Us
0 Comments