झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Published on October 3, 2024

धनबाद के सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (झालोकम) के सुप्रीमो जयराम कुमार महतो ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, जो राज्य की राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ाने वाली है।

इन उम्मीदवारों में कुछ जाने-माने नाम हैं, जिन्होंने झारखंड की राजनीति में अपनी पहचान बनाई है, जबकि कुछ नए चेहरे भी हैं, जो बदलाव की उम्मीदों के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे:

  • डुमरी विधानसभा – जयराम कुमार महतो
  • जमुआ विधानसभा – रोहित कुमार दास
  • राजमहल – मोतीलाल सरकार
  • तमाड़ विधानसभा – दमयंती मुंडा
  • सरायकेला – प्रेम मार्डी
  • छतरपुर विधानसभा – प्रीति राज

सरायकेला कोल्हान क्षेत्र की सबसे चर्चित सीटों में से एक है, जहां से प्रेम मार्डी चुनावी मैदान में उतरेंगे। यह सीट चंपई सोरेन जैसे दिग्गजों का गढ़ मानी जाती है। प्रेम मार्डी की सीधी टक्कर चंपई सोरेन से होगी, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस चुनाव में जनता की समस्याओं, आदिवासी अधिकारों, और विकास के मुद्दों पर जोर दिए जाने की संभावना है, और देखना होगा कि कौन इन मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाकर जनता का समर्थन हासिल कर पाता है।

© JLKM Press conference | देवाशीष महतो 

0 Comments